बोर्ड और कर्मचारियों की मेहनत से मिली उपलब्धि, डिजिटल बैंकिंग विस्तार पर जोर:अध्यक्ष बासित अली

0

 नागरिक सहकारी बैंक के गौरव के 50 वर्ष पूरे, सी से ए ग्रेड तक पहुंचा सफर

शिवपुरी। नागरिक सहकारी बैंक ने प्रगति, विश्वास और सेवा के 50 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए। स्वर्ण जयंती के अवसर पर कर्मचारी भवन में बैंक की 50वीं आमसभा का आयोजन अध्यक्ष बासित अली एवं संचालक मंडल की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बैंक के सदस्यों, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।


अध्यक्ष बासित अली ने बैंक की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कार्यभार संभालने के बाद बैंक के उन्नयन के साथ बकाया ऋणों की वसूली पर विशेष ध्यान दिया गया। वसूली में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया और प्रभावशाली बकायादारों से भी प्राथमिकता के साथ राशि वसूल की गई। परिणामस्वरूप बैंक सी से ए ग्रेड तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि बैंक में आईएफएससी कोड, मोबाइल बैंकिंग और सीटीएस चेक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जबकि एनईएफटी/आरटीजीएस, फोनपे एवं यूपीआई जैसी डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर काम जारी है। 



सदस्यों की ऋण सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की गई है तथा इसे 15 लाख रुपए करने पर विचार चल रहा है। बैंक सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव बिलगैया ने बैंकिंग प्रणाली और ऋण वसूली के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों एवं ग्राहकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।



 कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, संगीता जैन, अशोक भार्गव, पवन जैन, विक्रम रावत, ओम प्रकाश शर्मा, विनय धौलपुरिया, नरेंद्र जैन भोला, हरवीर सिंह चौहान, बीना जैन, सीईओ महावीर प्रसाद जैन, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, वैशाली पाटील, मनोज सोनी, बादाम सिंह कुशवाह, बृजेश सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे। गणमान्य नागरिकों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, राजेंद्र गर्ग (रज्जू भैया), अशरफ जाफरी, प्रभात मिश्रा और सोनू कुशवाह उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।