'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' अभियान: शिवपुरी में लगी जनसुनवाई, अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सुनीं 50 शिकायतें

0
घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और योजनाओं के मामलों पर सख्त रुख

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए 3 दिन में त्वरित निराकरण के निर्देश

शिवपुरी। ​महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से शिवपुरी के सर्किट हाउस में 'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत भव्य जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता


करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने जिले भर से आईं पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद किया। 



जनसुनवाई में कुल 50 मामलों पर सुनवाई हुई, जिसमें 40 महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और शासकीय योजनाओं से वंचित रहने जैसी गंभीर शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं। महिलाओं की व्यथा सुनकर आयोग अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं को 3 दिनों के भीतर संबंधित शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और महिला संबंधी मामलों को संवेदनशीलता व पृष्ठभूमि को समझते हुए निपटाया जाए। इसके साथ ही मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती रहाटकर ने कहा कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को न्याय के लिए दिल्ली न भटकना पड़े, इसीलिए आयोग स्वयं उनके द्वार पहुंच रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग तंत्र को मजबूत करने, सेक्स वर्कर्स के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने तथा पीड़ित महिलाओं को तत्काल हेल्पलाइन सहायता उपलब्ध कराने के भी कड़े निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।