विश्व के प्रथम तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य धाम में बहेगी श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा की पावन रसधार

0

12 से 19 नवंबर तक कार्तिक मास के अति पवित्र अक्षय नवमी पर्व पर आयोजित होगा अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान

 अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन का होगा तीर्थक्षेत्र सुंदरकांड



 शिवपुरी। ​88 हजार ऋषियों की पावन तपोस्थली और कलयुग के समस्त दोषों को विनष्ट करने वाले परम पवित्र नैमिषारण्य धाम में अति पुनीत कार्तिक मास तथा अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर आगामी 12 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक भव्य संगीत मय श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। सनातन परंपरा में चार धाम की यात्रा से पूर्व अथवा पश्चात नैमिषारण्य धाम की यात्रा को अत्यंत अनिवार्य और अनंत गुना पुण्य फलदायी माना गया है, जहाँ चक्रतीर्थ, माँ ललिता देवी शक्तिपीठ, व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी और महर्षि दधीचि की त्याग भूमि जैसे अलौकिक तीर्थ स्थल सुशोभित हैं। इस परम पवित्र पावन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संगीतमय कथा श्रवण के साथ-साथ पिण्ड दान, तर्पण, इच्छित अनुष्ठान तथा अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना सेवा संगठन द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर प्रभु भक्ति में लीन होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कथा व्यास पं. अजय शंकर भार्गव जी एवं पं. देवकीनंदन पाराशर जी के मुखारविंद से प्रवाहित होने वाली इस भक्ति धारा में सम्मिलित होने हेतु श्रद्धालुओं के आवास, भोजन एवं आवागमन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जिसमें भाग लेकर समस्त भक्तजन सपरिवार जीवन को कृतार्थ एवं मोक्षगामी बना सकते हैं।

 आयोजन के बारे में जानकारी देते पं.देवकीनंदन पाराशर एवं पं. अजय शंकर भार्गव 


यात्रा में अपनी सीट बुक कराने हेतु यहाँ करें संपर्क

धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता और पंजीयन हेतु आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.​आगामी धार्मिक कार्यक्रम मे यदि आप सपरिवार या मित्रों सहित जाने के लिए तैयार हैं तो बस आपको पंडित अजय शंकर भार्गव और पंडित देवकीनंदन पाराशर से संपर्क करना है समझो आपकी सीट बुक हो गयी। आपके द्वारा श्रद्धालुओं यात्रियों की सुविधा के लिए आवागमन, आवास एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। इस यात्रा हेतु जाने वालों के लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई है जिसे आप फोन पर संपर्क कर पता कर सकते हैं। अपनी सीट बुक करने के लिए अभी आप इन मो. नंबर 9993486638, 9131379240 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।  


​

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।