कोलारस में शिक्षकों के लिए चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, 'जादुई पिटारा' से आसान होगी प्राथमिक स्तर की शिक्षा

0

कलेक्टर के मार्गदर्शन में 242 शिक्षकों ने सीखीं खेल-खेल में पढ़ाने की आधुनिक विधियां

नियमित छात्र उपस्थिति और अभिभावकों से सतत संपर्क पर रहा विशेष जोर

​शिवपुरी। जिले के कोलारस विकासखंड में प्राथमिक विद्यालयीन स्तर पर बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान और जोयफुल लर्निंग को मजबूती देने हेतु कक्षा 1 एवं 2 के शिक्षकों का दो चरणों में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार के निर्देशन और बीआरसीसी केपी जैन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 242 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। 



समापन अवसर पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक उपस्थिति पंजिका के मुख्य पृष्ठ पर सभी आवश्यक जानकारियों के साथ अभिभावकों के मोबाइल नंबर दर्ज करें और उनसे नियमित संवाद बनाए रखें। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई 52 प्रकार की बहुआयामी शिक्षण-सामग्रियों से युक्त 'जादुई पिटारा' का प्रभावी उपयोग कर प्रशिक्षण में सीखी गई आधुनिक पद्धतियों को गांव-गांव और मजरे-टोलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई। इस आयोजन में जिला व विकासखंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ मुख्य प्रशिक्षकों और तकनीकी समन्वयकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।