छर्च सहकारी संस्था के 16.78 लाख के गबन मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

0

पूर्व सहायक प्रबंधक और पोहरी शाखा प्रभारी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

कलेक्टर के कड़े रुख के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने से सहकारिता विभाग में मचा हड़कंप

पोहरी। ​शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील अंतर्गत छर्च स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था में 16 लाख 78 हजार 828 रुपये के सरकारी धन में हुए गबन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रभारी समिति प्रबंधक व सहायक प्रबंधक सत्यवीर यादव तथा पोहरी शाखा के प्रभारी ब्रांच मैनेजर नत्थीलाल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।




कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के कड़े निर्देशों पर हुई इस सख्त कार्रवाई के तहत दोनों अधिकारियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



 उल्लेखनीय है कि संस्था में लोकधन के गबन व वित्तीय गड़बड़ियों की जांच के बाद सामने आई अनियमितताओं के आधार पर यह कदम उठाया गया है, जिसके बाद से पूरे सहकारिता महकमे में हड़कंप व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है ताकि इस वित्तीय हेराफेरी में शामिल अन्य संभावित संलिप्तों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।