सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 03 में 'आंगन मिलन सेवा' आयोजित

0

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम नन्हे-मुन्ने बच्चों को बांटे गए फल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का हुआ वाचन

​शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर तथा श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया और उनकी निष्ठापूर्ण सेवाभावना के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 



कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने आंगनबाड़ी के छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया तथा उन्हें फल वितरित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष संदीप भार्गव एवं अमित भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।