नरवर और मोहिनी बीट में वन विभाग ने दी दबिश,अवैध उत्खनन व लकड़ी कटाई में लिप्त वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई
शिवपुरी। वन मंडाधिकारी सुधांशु यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (वन) शैलेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने अवैध वनोपज उत्खनन, कटाई और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा की नरवर बीट में अवैध वनोपज का उत्खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया गया, जिसमें परिक्षेत्र सहायक नरवर संजीव वर्मा, उत्तम आदिवासी व अन्य कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही। वहीं दूसरी ओर, मोहिनी बीट अंतर्गत अवैध रूप से लकड़ी की कटाई कर परिवहन किए जाने के मामले में परिक्षेत्र सहायक मगरौनी सतीश मौर्य एवं कार्यवाहक वनपाल संदीप लिटोरिया की टीम ने तीन दोपहिया वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के वन माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।
