मासूमों के संग दीपावली: कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने पिछड़ी बस्ती में बांटी 'खुशियों की पोटली'

0

 दीपावली स्पेशल रिपोर्ट:पिछले 10 वर्षों से लगातार मासूमों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का कार्य कर रहा है कावेरी फाउंडेशन

काबेरी वेलफेयर फाउंडेशन की दीपवली 

ग्वालियर। रोशनी और दीपों का यह पावन पर्व दीपावली केवल अपने घरों को दी दीयों से सजाने का नाम नहीं है, बल्कि समाज के उन वंचित और जरूरतमंद चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का अवसर है जो संसाधनों के अभाव में इस महापर्व की खुशियों से अछूते रह जाते हैं। जब हम अपनी खुशियों को गरीबों और जरूरतमंदों के साथ बांटते हैं, तो दीपावली का असली अर्थ सार्थक होता है। इसी प्रेरणा को चरितार्थ करते हुए, धनतेरस के पवित्र अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। ​संस्था के पदाधिकारी बाल भवन के पास स्थित रूप सिंह स्टेडियम के पीछे की पिछड़ी बस्ती में पहुंचे और वहां के बच्चों के साथ दीपावली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया। फाउंडेशन की ओर से इस विशेष आयोजन का नाम 'खुशियों की पोटली' दिया गया था, जिसके तहत बच्चों के बीच जमकर खुशियां बांटी गईं। ​बस्ती में पहुंचते ही कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, नए कपड़े, फल-फ्रूट और पटाखे (फुलझड़ियां) वितरित किए। बच्चों के हाथों में नए कपड़े और मिठाइयां देखकर उनके चेहरों की चमक देखने लायक थी। 

 बच्चों को खुशियों की पोटली बांधते फाउंडेशन सदस्य पदाधिकारी 

फुलझड़ियां पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और उन्होंने जमकर दीपावली की पूर्व संध्या पर उत्सव मनाया।  इस आयोजन में संस्था के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिनमे मुख्य रूप से वंदना जग्गी (संयोजक) ,रवि चौबे (अध्यक्ष),  ​प्रवीण शर्मा (संयुक्त अध्यक्ष),​कंचन राव (सचिव),​डॉ. अमित जैन (कोषाध्यक्ष),​​जगदीश उपाध्याय (संगठन मंत्री),​सचिन रावत (सोशल मीडिया पार्टनर) रूबी कपिल आदि उपस्थित रहे।​

बस्ती के लोगों और बच्चों ने कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के इस सराहनीय कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक शांति और खुशी मिलती है, वह अद्वितीय है। फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के कल्याण और उत्थान के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।