शक्ति की भक्ति और साधना का महापर्व है शारदीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव:पं. महेंद्र पाराशर (खौरघार वाले)

0

 शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस होता है स्कंदमात पूजन

शिवपुरी। सनातन संस्कृति में शक्ति, साधना और आराधक के मिलन का महापर्व 'नवरात्रि' आरंभ हो चुका है। प्रसिद्ध धर्माचार्य पंडित महेंद्र पाराशर (खोरघार वालों) ने इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नवरात्रि के भव्य आयोजन और व्रत के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला है। 


 पंडित महेंद्र पाराशर (खौरघार वाले)

​पंडित महेंद्र पाराशर ने बताया कि इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों—शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री—की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिरों और घरों में माता की स्थापना कर विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। नवरात्रि महोत्सव का आज पांचवा दिन है और आज के दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है तो आपको बता दें कि माता का स्कंदमाता नाम क्यों पड़ा भगवान कार्तिकेय का एक नाम 'स्कंद' भी है, जो माता के गोद में बाल रूप में विराजमान हैं। चूँकि वह स्कंद (कार्तिकेय) की माता हैं, इसलिए उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है।

नवरात्रि व्रत का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व

​पंडित महेंद्र पाराशर के अनुसार, नवरात्रि का व्रत केवल उपवास मात्र नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने का एक महाअभियान है। व्रत रखने से शरीर की आंतरिक शुद्धि होती है और मन में संयम, शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। देवी के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा करने से कुंडली में स्थित सभी प्रकार के ग्रह दोष और बाधाएँ शांत होती हैं।

                                   ऋतु परिवर्तन के इस संधि काल में व्रत रखने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।​पंडित महेंद्र पाराशर ने बताया है कि ​"नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। इन नौ दिनों में माता की सच्चे मन से आराधना करने वाले साधक को सुख, समृद्धि, और आरोग्य की प्राप्ति होती है। सभी भक्तजन नियमों का पालन करते हुए सात्विक रहकर माता की आराधना करें और अपने परिवार व समाज में सुख-शांति की कामना करें।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन महोत्सव के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और धार्मिक मर्यादा बनाए रखें तथा माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाकर जीवन को धन्य बनाएँ।

​

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।