शिवपुरी के बैराड़ में अवैध गांजे के साथ दुकानदार गिरफ्तार

0

 गांजा सप्लायर पोहरी के भल्लू बाबा का नाम आया सामने

संजय आजाद/ शिवपुरी। एसपी भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत, एएसपी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 06 बैराड़ निवासी मातादीन शर्मा अपनी दुकान में बैठकर अवैध रूप से गांजा बेचकर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा है। 



सूचना की तस्दीक के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब 52 वर्षीय मातादीन पुत्र कमरलाल शर्मा की दुकान की तलाशी ली, तो वहां प्लास्टिक की बोरी में रखा 1 किलो 138 ग्राम सूखा गांजा और बिक्री के 3,730 रुपये नगद बरामद हुए। जप्ती पंचनामा तैयार कर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि वह यह गांजा पोहरी निवासी भल्लू बाबा (गोस्वामी) से 12,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर लाता था और आम लोगों को 18 से 20 हजार रुपये प्रति किलो में बेचता था।



 पुलिस ने गांजा और नगदी सहित कुल 23,730 रुपये का माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक केदार सिंह, आरक्षक ज्ञान सिंह, रविन्द्र धाकड़, धर्मपाल धाकड़, अतरसिंह, राजेन्द्र प्रसाद एवं चालक आरक्षक मनीष परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।