नाले के खुले चैंबर में फंसी गाय, नगर निगम की बेरुखी पर भड़के रहवासी

0

 आसपास रहवासियों ने खुद शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

​ग्वालियर/सपना शर्मा । नगर निगम की गंभीर लापरवाही के चलते एक बार फिर बेजुबान की जान आफत में पड़ गई है। सिकंदर कंपू क्षेत्र में नाले का चैंबर खुला होने के कारण उसमें एक गाय गिरकर फंस गई।


​घटना की जानकारी 

 नाले में फंसी गौ माता को निकलते हुए आसपास के लोग 

मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। निवासियों का आरोप है कि नाले के खुले चैंबर को लेकर और गाय के फंसने के बाद नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार फोन कर सूचना दी जा चुकी है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई राहत टीम या प्रशासनिक सहायता मौके पर नहीं पहुंची। ​प्रशासनिक उदासीनता को देखते हुए अब आसपास के रहवासियों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। स्थानीय नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर और संसाधनों का इंतजाम कर गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं। निवासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से खुले पड़े इस चैंबर से लगातार हादसों का डर बना हुआ था, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।