सांदीपनि विद्यालय में बच्चों ने बनाई माटी की गणेश प्रतिमाएं

0


गणेश चतुर्थी स्पेशल: माटी गणेश–सिद्ध गणेश' अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिवपुरी/​पोहरी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पोहरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के उद्देश्य से संचालित 'माटी गणेश–सिद्ध गणेश' अभियान के अंतर्गत 12 सितंबर 2026 को शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अचल सिंह कुशवाह (तोमर) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला सीखी और स्वयं आकर्षक माटी गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं।



​कार्यशाला के दौरान बच्चों को पर्यावरण हितैषी मिट्टी की प्रतिमाओं के महत्व से अवगत कराया गया, जिस पर विद्यार्थियों ने गणेश उत्सव में अपने-अपने घरों में भी केवल माटी के गणेश स्थापित करने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की जगह मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग कर हम अपनी नदियों व जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती राधा शर्मा, प्रशिक्षक सोनम शर्मा, विजय गिरी गोस्वामी, मेंटर्स सीमा रावत एवं नवांकुर प्रतिनिधि मांगीलाल वर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।