मोदी का जन्मदिन: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा वृहद सेवा अभियान*

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पोहरी मंडल में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न

कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान

शिवपुरी/ पोहरी/ संजय आजाद । यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वृहद सेवा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा पोहरी मंडल की कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में पूर्व मंत्री श्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पोहरी मंडल अध्यक्ष श्री आशुतोष जैमिनी ने की। इस दौरान मंडल प्रभारी व जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, मंडल महामंत्री प्रकाश धाकड़, पप्पू सिठेले सहित मंडल टोली सदस्यों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।



 कार्यशाला में 17 सितंबर से शुरू होने वाले माहव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई और कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटकर समाज के जरूरतमंद वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया गया।

​कार्यशाला के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अभियान को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए संवाद कर रणनीति तैयार की तथा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा से सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुरारी लाल वर्मा, डॉ. मोहन उपाध्याय, गजेंद्र वर्मा, रामेश्वर धाकड़, वरिष्ठ पार्षद अशोक गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता अंगोलिया, कल्लू भानगढ़, सुनील शर्मा, विपिन जैन, राहुल शर्मा, नरेश राठौर, शानू मित्तल, मदन श्रीवास्तव, मोहन रजक, राजेश आदिवासी, राजाराम आदिवासी, कल्ला कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

JSS News — मध्य प्रदेश, शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से लेकर भोपाल, दिल्ली और देश-दुनिया की ताज़ा, विश्वसनीय और तथ्यपरक खबरें।